फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रास सांसद के खिलाफ प्रोटेस्ट अर्जी पर 13 को होगी बहस

Thu, 06 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह व तत्कालीन नपा अध्यक्ष प्रत्याशी डाॅ. संदीप शुक्ल के खिलाफ दर्ज आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में विवेचक की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ सुनवाई नहीं हो सकी। एसआई मुकेश पटेल की तरफ से पेश की गई प्रोटेस्ट अर्जी पर एमपी-एमएलए कोर्ट में बृहस्पतिवार को बहस होना था।
विज्ञापन


अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की गई है। कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्य सभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल व कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें