फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ अर्जी पर बहस 18 को

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सैफई महोत्सव के दौरान 22 वर्ष पहले करंट की चपेट में आकर घायल हुए मो. अली की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य के खिलाफ दाखिल अर्जी पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने एसओ गोसाईंगंज से रिपोर्ट तलब करते हुए बहस के लिए 18 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी मो. अली के मुताबिक, 24 दिसंबर 2004 को सैफई महोत्सव के दौरान वह अन्य लोगों के साथ बैनर लगा रहे थे। बैनर लगाने वाले लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका लंबे समय तक इलाज चला और अब भी उपचार जारी है। मो. अली का आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की ओर से उनके लिए 15 लाख पांच हजार रुपये का चेक जारी किया गया था, लेकिन उन्हें धनराशि नहीं मिली। अखिलेश यादव की ओर से भी कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से मृतक दर्शाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 28 जुलाई को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें