सुल्तानपुर। भाजपा की तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पति पर हुए हमले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ चल रहे मामले में बुधवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई साल 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में कोतवाली गौरीगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। (संवाद)