सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में सुनवाई चली।
विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में शेष साक्ष्य पर सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख तय की है। धनपतगंज थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक सुशील कुमार ने 14 जून 2021 को हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। (संवाद)
पूर्व विधायक के केस में 20 को होगी शेष बहस
सुल्तानपुर। पूर्व विधायक समेत तीन के खिलाफ चल रहे मुकदमे में एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को बचाव पक्ष की बहस सुनी गई। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने शेष बहस के लिए 20 जून की तारीख नियत की है। पीपरपुर थाने के प्राथमिक विद्यालय देहली मुबारकपुर में तीन अक्तूबर 1996 को हो रहे मतदान के दौरान पूर्व विधायक सफदर रजा समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियोजन पक्ष की बहस पूर्व में सुनी जा चुकी है। बचाव प (संवाद)