फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व मंत्री पर लगे हत्या के केस में टली सुनवाई

Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे 25 साल पुराने हत्या के मामले में मंगलवार को आरोपियों की तरफ से सफाई साक्ष्य नहीं पेश किया जा सका। वहीं, जज भी अवकाश पर रहे। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने शेष सफाई साक्ष्य के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरेमतऊ गौरा गांव के रहने वादी ने शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने इस मामले में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। इस मामले में सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लंबित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें