फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बढ़ी सतर्कता

Tue, 25 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एच1एन1 से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एच1एन1 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क और खांसने-छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिये फैल सकता है।
एसीएमओ डॉ. लालजी ने बताया कि लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जरूरत होने पर माॅस्क का इस्तेमाल करें। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहें। तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर व मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द अथवा सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का मरीज नहीं मिला

स्वाइन फ्लू से डरने की नहीं, बल्कि बचाव की जरूरत है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। यदि कोई व्यक्ति दूसरे जिले के संक्रमित मरीज के संपर्क में आते हैं तो वह स्वयं को अलग रखें और चिकित्सकीय परामर्श लें। बचाव के लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. भारत भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें