फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने की विदेश से जिले में पहुंचे 12 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश में काम करने वाले 12 लोगों के जिले में पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। चिकित्सकों ने संबंधित लोगों के घर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जिले में हाल ही में 12 लोग विदेश से आए हैं। इसकी सूचना भारत सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के घर जाकर उनकी जांच की। जांच में किसी को भी कोरोना से पीड़ित नहीं पाया गया।
दूसरी ओर भदैंया विकास खंड का एक युवक दिल्ली में रहता है। छह दिन पहले वह दिल्ली से घर आया है। वह फ्लू से पीड़ित है। इसलिए वह घर पर मास्क लगाकर रह रहा है। इसी गांव का ही एक अन्य युवक जापान में नौकरी करता है।
विज्ञापन

जापान सरकार ने कोरोना के खौफ व नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सभी को अपने देश वापस जाने को कहा था। उसके बाद वह नौ मार्च को जापान से स्वदेश लौट आया है। उसे मास्क लगाए देख लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे को दी।
सूचना पर सीएचसी प्रभारी भदैंया ने टीम भेजकर उसका चेकअप कराया। इसी ब्लॉक का एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में मिनरल वाटर प्लांट में ऑपरेटर है। वह 13 मार्च को फ्लाइट से साउथ अफ्रीका से गुवाहाटी पहुंचा। वहां से ट्रेन से 15 मार्च को घर पहुंचा।
उसने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में उसकी जांच हुई थी। गुवाहाटी मे भी उसका चेक अप किया गया था। कोई दिक्कत व परेशानी नहीं है लेकिन एहतियातन वह मास्क लगाकर घर व गांव मे रह रहा है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीसरी बार उसकी जांच की है। जांच में वह सामान्य मिला है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विदेश में रहने वाले 12 लोग जिले में पहुंचे हैं। इसकी सूचना उन्हें मिली है। सभी की जांच की गई है। प्रथम दृष्टया कोई भी कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं है। फिलहाल सभी को मास्क लगाकर घर पर ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें