फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम : जांच में रोड़ा बनी किट की कमी

Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में खोले गए आठ हेल्थ एटीएम पर किट के अभाव में सीमित जांचें ही हो पा रही हैं। हेल्थ एटीएम से 40 तरह की जांचें होनी थीं लेकिन अभी सिर्फ 12 तरह ही हो रही हैं। इससे कई जांचों के लिए मरीजों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की करौंदीकलां, धनपतगंज, बल्दीराय, दूबेपुर, लंभुआ, अखंडनगर, पीपी कमैचा और अरबन पीएचसी कांशीराम कॉलोनी में दिसंबर माह में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इन एटीएम पर लोग जांच कराने भी पहुंच रहे हैं। रक्तचाप की समस्या होने पर बृहस्पतिवार को रामनगर से चंदा देवी चिकित्सक को दिखाने अखंडनगर सीएचसी पर पहुंची थीं।
टेक्नीशियन अभिनव वर्मा ने चंदा देवी की हेल्थ एटीएम से जांच की। यहीं पर प्राणनाथपुर बछेड़िया से पहुंचे श्रीकृष्ण शुक्ल ने बताया कि उन्हें सांस व उच्च रक्तचाप की समस्या है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश यादव ने श्रीकृष्ण शुक्ल की हेल्थ एटीएम से जांच कराई। फिर रिपोर्ट देखकर दवाएं लिखीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कराईं गांव से पहुंचे श्रीराम को भी रक्तचाप की समस्या थी। उनकी भी हेल्थ एटीएम से जांच की गई। बल्दीराय और दूबेपुर सीएचसी पर भी हेल्थ एटीएम से कई मरीजों की जांच की गई।
अखंडनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि हेल्थ एटीएम से 40 तरह की जांचें होती हैं। मौजूदा समय में किट नहीं होने की वजह से शुगर की जांच समेत कई जांच नहीं हो पा रही है। हेल्थ एटीएम से अभी 10 से 12 प्रकार की ही जांच हो रही है। इसमें लंबाई, वजन, पल्स, बीपी, हीमोग्लोबिन, बाडीफैट आदि शामिल हैं।
इनसेट
दूसरे चरण में सभी सीएचसी पर लगेंगे हेल्थ एटीएम
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में जिले में आठ हेल्थ एटीएम लगाया गया है। जहां हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं, वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को इसे चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। दूसरे चरण में अन्य सीएचसी पर भी हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि हेल्थ एटीएम से जनरल बॉडी चेकअप, कार्डिक, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, रैपिड डायग्नोस्टिक चेकअप के साथ ही त्वचा, कान, नाक, आंख, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया, थाइराइड, ऑक्सीजन, कोलेस्टेरोल, पेशाब समेत कुल 40 जांचें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें