सुल्तानपुर। वर्ष 2023 में टीबी मुक्त हो चुकी 11 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को सम्मानित किया। इसमें बल्दीराय के जगदीशपुर, दोस्तपुर के अहिबरनपुर व तेंदुआ महनिया, धनपतगंज की रसहरा व अमऊजासरपुर, कूरेभार के शिवनगर व मीरामानिकपुर शामिल हैं।
इसके अलावा करौंदीकलां के काशीपुर, कादीपुर के सैदपुर कला, भदैयां के जुड़ारा व भीखमपुर भी टीबी मुक्त गांव के रूप चुना गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। (संवाद)