फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रदर्शन में जाने से पहले प्रधान संघ अध्यक्ष नजरबंद

Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर बुधवार को लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने प्रधान संघ अध्यक्ष एवं मलिकपुर बखरा ग्राम प्रधान सुशील कुमार गोस्वामी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। सुबह करीब पांच बजे उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई प्रधानों और संगठन से जुड़े लोगों में नाराजगी फैल गई। प्रधानों का कहना है कि संगठन पंचायत चुनाव समय पर कराने और पंचायतों पर बाहरी प्रशासक न बैठाने की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहा है। उनका कहना है कि यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव में देरी होती है तो मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार देकर कार्यवाहक प्रशासक बनाया जाए।

प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी को नजरबंद किए जाने पर कृपा शंकर मिश्र, अमित सिंह, रमाशंकर सिंह, रवींद्र कुमार, जेपी यादव, सदाराम, शंभू प्रसाद, विजयदीप, केडी यादव सहित कई ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर सुशील कुमार गोस्वामी को लखनऊ जाने से मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें