शहर से सटे ट्रांसपोर्टनगर में लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व विधायक अनूप संडा।
अमहट (सुल्तानपुर)। आजाद समाज सेवा समिति के संस्थापक व सांसद संजय सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार दोपहर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान के नेतृत्व में पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे।
पदाधिकारियों ने पिछले सोमवार को उजाड़े गए परिवारों में राशन वितरित किया। बुधवार को सांसद ने मौके पर पहुंचकर गरीब परिवारों की व्यथा को जाना था। सपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा भी मौके पर पहुंचे और गरीब परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
आप जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि उजाड़े गए 30 परिवारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। इस दौरान आजाद समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री मकसूद अंसारी, प्रवक्ता सर्वेश सिंह, जीशान खान, धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू तिवारी, मीडिया प्रभारी रवि दुबे, प्रदेश सचिव मोहम्मद अख्तर, रविंद्र तिवारी, रामविलास तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने लिया पीड़ितों का हाल
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे करीब 30 परिवारों की झुग्गी-झोपड़ियों को सोमवार बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को सपा के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा ने पीड़ितों का हाल लिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दिन ही पीड़ितों ने प्रशासन से मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था दिए जाने का निवेदन किया था। पूर्व विधायक ने इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बताया।