जगदीशपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का समापन बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो-गल्फ टाउनशिप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर किया गया।
प्रज्ञा पुराण कथा की पूर्व संध्या पर बुधवार रात श्रद्धालुओं में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन किया। हरिद्वार से आए टोली नायकों ने श्रद्धालुओं को कथा के महत्व के बारे में बताया। इस मौके बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।