फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 130 पंडालों में हवन, 2100 कन्याओं का पूजन

Tue, 20 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर ​स्थित कामाख्या दरबार में महानवमी की हवन करते श्रद्धालु। स्रोत-समिति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महानवमी पर सोमवार को शहर के पूजा पंडालों, मंदिरों व घरों में हवन-पूजन व कन्या पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार भी दिए गए। शाम तक पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष एवं मेला व्यवस्थापक अनिल द्विवेदी ने बताया कि शहर के करीब 130 पूजा पंडालों में हवन-पूजन हुआ। दरियापुर, शिव चौक, रामलीला मैदान, शास्त्री नगर, घोसियाना और निराला नगर समेत कई स्थानों पर कन्या पूजन किया गया।

ओमनगर स्थित नवदुर्गा माता समिति के पंडाल में समाजसेवी जसवंत सिंह रज्जन के संयोजन में 2100 कन्याओं का पूजन हुआ। वहीं, दरियापुर के शुक्लाना स्थित मां वैष्णो देवी के पंडाल में सामूहिक हवन किया गया। शारदा नगर, रुहट्टा गली, चौक, शाहगंज चौराहा, गभड़िया और पयागीपुर चौराहे पर भी देर शाम तक अनुष्ठान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें