फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज व्रत रख मांगा आशीर्वाद 

Sun, 04 Sep 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लड़कियों ने लगवाई मेंहदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर रविवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज का निर्जल व्रत रखा। परिवार की सुख समृद्घि के लिए महिलाओं ने सज-धजकर भगवान शिव, पार्वती व गणपति की विधि विधान से  पूजन-अर्चन की। कुछ महिलाएं व युवतियां समूह में रात्रि जागरण कर सोमवार को निर्जल व्रत का परायण करेंगी।
विज्ञापन


 पौराणिक मान्यता है कि हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

रविवार को सुहागिन महिलाओं ने अक्षय सौभाग्य के लिए श्रद्धा, लगन और विश्वास के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। रविवार को देर शाम सुहागिनों ने नए लाल वस्त्र पहन, हाथों में मेंहदी लगाकर व सज-धजकर शिवालयों में भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। माता पार्वती को महिलाओं ने सुहाग का सारा सामान चढ़ाया। पूजन अर्चन के बाद समूह में एकत्र महिलाओं को हरितालिका तीज की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलाएं समूह में रह कर रविवार को पूरी रात जागरण करेंगी और सोमवार को निर्जल व्रत का परायण करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें