फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से चलेगी हरिहर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोविड काल में बंद की गई रूट की प्रमुख ट्रेन हरिहर एक्सप्रेस का दोबारा संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन छह जुलाई से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

अप व डाउन दोनों ट्रेनों का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर भी होगा। इससे जिलेवासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्री रेलवे के आरक्षण केंद्र पर बुकिंग भी करा सकते हैं।
कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पिछले साल रेलवे की ओर से रूट की कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस का संचालन भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से हरिहर एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। छह जुलाई (मंगलवार) से हरिहर डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन अंबाला से रात्रि 10:20 पर किया जाएगा।
यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर में 12:15 सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 02:15 बजे यह ट्रेन बरौनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। डाउन ट्रेन का संचालन प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार को आरंभिक स्टेशन अंबाला से किया जाएगा।
वहीं बरौनी से अंबाला के बीच चलने वाली हरिहर अप एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आठ जुलाई (बृहस्पतिवार) को सुबह पांच बजे बरौनी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर उसी दिन शाम छह बजे पहुंचेगी।
अगले दिन सुबह 08:30 बजे यह ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक सप्ताह सोमवार व बृहस्पतिवार को आरंभिक रेलवे स्टेशन बरौनी से तय समय पर किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि हरिहर स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन का शेड्यूल मिल गया है। ट्रेन से सफर करने के लिए यात्री आरक्षण केंद्र पर सीटें बुक करा सकते हैं। ट्रेन का संचालन होने से जिलेवासियों को भी सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें