फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, संगठन सड़क पर लड़ेगा

Mon, 16 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने रविवार को मिश्रौली बाजार में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में आवाज उठाई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संगठन की भूमिका तय की गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए संगठन सड़क पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर संगठन की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। साथ ही बाजार अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति व्यापारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मिश्रौली बाजार अध्यक्ष नसीब खान, दिनेश कसौधन, निसार अहमद, गोसाईगंज बाजार उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, जयसिंहपुर तहसील प्रभारी संजय मिश्र, रामनयन अग्रहरि और संजय गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें