फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रही हनुमानगंज क्रॉसिंग, हुई परेशानी

Fri, 03 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 भदैंया के हनुमानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर स्लीपर बदल रहे मजदूर। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक बंद रही, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों के साथ स्थानीय राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी उठाना पड़ी। रेलवे ने डाउन ट्रैक पर स्लीपर बदलने के लिए दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक ब्लॉक लिया था। इस दौरान पुराने हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पहले से जानकारी न देने के कारण क्रॉसिंग तक पहुंचे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक सवार व स्कूली वाहनों में मौजूद बच्चों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट पर पहले से ही पुलिस की तैनाती और डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन पर्याप्त सूचना के अभाव में लोग भटकते नजर आए। अचानक बंदी से व्यापार भी प्रभावित हुआ और ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई। रेलवे अफसरों के अनुसार इस दौरान ट्रेनों का संचालन कॉशन के साथ जारी रहा और निर्धारित समय में स्लीपर बदलने का काम पूरा किया गया। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) एल ब्राइक ने बताया कि ब्लॉक समाप्त होते ही क्रॉसिंग पर आवागमन बहाल कर दिया गया।
बिना सूचना से खूब हुई परेशानी
क्रॉसिंग बंद होने की पूर्व सूचना व्यापक स्तर पर न मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अचानक बंदी के कारण कई वाहन चालक और राहगीर बीच रास्ते में फंस गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से स्पष्ट सूचना और संकेतक लगाए जाते तो लोगों को इतनी दिक्कत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें