शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ करते लोग।
सुल्तानपुर। भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और सफलता के लिए भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शनिवार को शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर दुश्मन के सभी मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
हनुमान चालीसा पाठ, आरती, वंदेमातरम, भारत माता के जयघोष और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर रविकांत अग्रहरि, आलोक कनोड़िया, प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आदित्य अग्रहरि, सच्चिदानंद कसौधन, माधव, अंकित अग्रहरि, प्रशांत टंडन, अमित बरनवाल, कमल सेठ, अभय शर्मा, अरुण आर्य, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद