फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बंद ढाबे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 06 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर(सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहगंज-अकबरपुर मार्ग पर स्थित भेलारा गांव के पास एक बंद ढाबे पर मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने एक युवक का शव फंदे से लटका देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर अखंडनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कपड़ों की तलाशी में मृतक की जेब से आधारकार्ड मिला। उससे मृतक की शिनाख्त रिंकू कुमार (32) निवासी नगर बंजारा, मद्दार, छिरौली अलीगढ़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह यहां पर फेरी लगाता था। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें