फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू में फंसकर कटा युवक का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोल्हू में सरसों का तेल निकाल रहे एक युवक का हाथ मशीन में फंसने से कट गया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलासदा शंकरपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव (19) पुत्र दिनेश यादव की सुल्तानपुर पखरौली रोड पर शंकरपुर के पास तेल व आटा मिल है। बुधवार की शाम वह मशीन से तेल निकाल रहा था। तभी मशीन में उसका बायां हाथ फंस गया।
देखते ही देखते प्रदीप का हाथ कट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन प्रदीप यादव को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें