फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने से आधा शहर रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र दिन में सात घंटे ठप रहा। लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से शहर के प्रमुख इलाकों समेत करीब 75 हजार आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। लगातार बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों के इनवर्टर आदि भी काम करना बंद कर दिए। शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
नवरात्रि से शहर में शुरू होने वाली ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विद्युत वितरण खंड ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि तैयारियों को लेकर विद्युत वितरण की ओर से शुरू कराए गए कार्य का खामियाजा आधे शहर को उठाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विद्युत वितरण खंड प्रथम ने मरम्मत कार्य के लिए डाकखाना उपकेंद्र बंद कर दिया। उमस भरी गर्मी के दौरान दिन में करीब सात घंटे लगातार डाकखाना उपकेंद्र बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आधे शहर की लाइट गुल रही।
इसकी जद में व्यापारियों के साथ अधिकारियों की कालोनी व आमलोगों के मोहल्ले भी रहे। हालांकि छुट्टी की वजह से सरकारी कामकाज पर कोई खास असर नहीं रहा।
ध्यान रहे कि डाकखाना उपकेंद्र क्षेत्र में ही कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, दीवानी न्यायालय, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीएसएनएल समेत कई कार्यालय हैं।
कार्यालय बंद रहने से कामकाज पर अधिक असर नहीं पड़ा। दूसरी तरफ दिन में सात घंटे की बिजली कटौती से चौक समेत अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में जनरेटर दिन भर गड़गड़ाते रहे। लोगों के इनवर्टर सात घंटे की कटौती में डिस्चार्ज हो गए।
मोहल्लों में लोगों को पानी की दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। भीषण उमस से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सहायक अभियंता प्रशांत गिरी ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपकेंद्र बंद किया गया था। इस दौरान उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य कराया गया। कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें