फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सगे भाइयों को गोली मारने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस के सामने निकल गई सारी गुंडई

Fri, 06 Mar 2026 09:01 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में बच्चों के विवाद में सगे भाइयों को गोली मारने वाले आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस से सामना हुआ तो उसकी सारी गुंडई निकल गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार गोली कांड का आरोपी दीपक सोनकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव का है। गांव में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से सगे भाई घायल हो गए। इनमें मोहित सोनकर की मौत हो गई। जबकि, उनके भाई मंगल सोनकर का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ के बाद पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर गांव पहुंची थी। यहां छप्पर में रखी पिस्टल निकालकर आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दीपक घायल हो गया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक मोहित सोनकर के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें