फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख आबादी दो दिन से बिन बिजली

Sat, 08 Jul 2017 10:41 PM IST
अमेठी
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
मुंशीगंज स्थित एचएएल पावर हाउस पर लगे दो फीडर बृहस्पतिवार आधी रात के बाद अचानक खराब हो गए। सूचना पर पहुंची पावर कॉर्पेारेशन की तकनीकी टीम ने उसका निरीक्षण किया तो नमी के चलते फीडर खराब होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


दो दिन से अधिकारी फीडर की नमी दूर करने में लगे हैं लेकिन शनिवार शाम तक बंद आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इसके चलते करीब डेढ़ लाख आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। लोगों के इलेक्ट्रिक उपकरण शोपीस बने हैं। नलकूप भी ठप हैं।

एचएएल पावर हाउस पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा एचएएल ग्रामीण व संजय गांधी फीडर शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। एसएसओ ने पहले उसे ठीक करने का प्रयास किया। बाद में इसकी जानकारी संबंधित अवर अभियंता को दी। सूचना पर तकनीकी टीम के साथ पहुंचे अभियंता ने फीडर की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फीडर नमी के चलते ठप हुआ है। शुक्रवार से पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी दोनों फीडरों की नमी दूर करने के प्रयास में जुटे हैं लेकिन शनिवार शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके चलते दोनों फीडरों से संबंधित डेढ़ सौ गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।

लोगों के इलेक्ट्रिक उपकरण शोपीस बने हैं। लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे दिए हैं। क्षेत्र के नलकूप भी ठप हैं। नलकूप ठप होने से किसान धान की रोपाई के लिए तैयार खेतों में पानी नहीं भर पा रहे हैं। 

किया जा रहा प्रयास : इस संबंध में एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि फीडर की नमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। बिना नमी दूर हुए फीडर से आपूर्ति संभव नहीं है। नमी दूर होने में करीब 24 घंटे का और वक्त लग सकता है। नमी दूर होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें