सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को दोपहर बाद मौसम के अचानक करवट बदलने से ओले के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल भीग गई। फसल भीगने से गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
उधर, पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
सुबह करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
इस दौरान शहर समेत दूबेपुर ब्लॉक के कटावां, मुरलीनगर, कुड़वार, अलीगंज समेत कई इलाकों ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से गेहूं की फसल भीग गई है। इससे गेहूं की कटाई मड़ाई का कार्य ठप हो गया है। मौसम के बदले रुख से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
उधर, पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं कहीं पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।