फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सुविधाओं के लिए पड़ता था गिड़गिड़ाना : स्मृति

Sat, 08 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेठी पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। स्मृति ने कहा कि पूर्व में लोगों को सुविधाओं के लिए कांग्रेसियों के पास गिड़गिड़ाना पड़ता था। यह व्यवस्था भाजपा सरकार ने बदल दी है।
विज्ञापन


आज लोगों का हक सीधे उन तक पहुंच रहा है। दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान व इग्नू संस्थान सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी किया।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पहली बार शनिवार को अमेठी आईं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी जगदीशपुर, हारीमऊ, कल्यानपुर व जामों के रास्ते दोपहर करीब 12 बजे गौरा स्थित संकट मोचन आईटीआई कॉलेज पहुंचीं।
विज्ञापन


मंत्री ने यहां प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों से कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जल्द ही अमेठी में इस कार्यक्रम के तहत 20 और केंद्र खोलने का आश्वासन दिया।

स्मृति ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए लोगों से पूछा कि आपने अपने सांसद को कितने दिन से नहीं देखा है। गौरा से निकलने के बाद स्मृति का काफिला वारिसगंज होते हुए कादूनाला पहुंचा। यहां पर बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया।

कादूनाला के बाद केंद्रीय मंत्री प्राथमिक पाठशाला पूरे प्रेम शाह पहुंचीं। यहां मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत दीवार की पुताई कर श्रमदान किया। यहां मंत्री ने बरगद का पौधा भी रोपा। मुसाफिरखाना के बाद स्मृति दोपहर 1:50 बजे अमेठी शहर पहुंचीं।

यहां मंत्री ने लखहरा भवन में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय संस्थान (एनआईओएस) केे 20वें केंद्र का उद्घाटन किया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस संस्थान का काम अमेठी के लोगों को घर बैठे शिक्षित व जागरूक करना है।

संस्थान का उद्घाटन करने के बाद स्मृति अमेठी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। यहां एक कार्यक्रम में स्मृति ने 250 गरीब महिलाओं को प्रसाधन निर्माण योजना के तहत उनके खाते में पहले ही जा चुकी चार-चार हजार रुपये की रकम का एनईएफटी का कागजात सौंपा।

नगर पंचायत कार्यालय के बाद केंद्रीय मंत्री सीएचसी पहुंची। यहां लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. आनंद ओझा को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

सीएचसी के बाद केंद्रीय मंत्री गुंगवाछ स्थित शिवदुलारी महिला महाविद्यालय पहुंचीं और यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन युनिवर्सिटी के नए कैंपस का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें