फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान कब्जा करने वालों पर हो गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना समाधान दिवस पर मकान व भूमि कब्जे की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मकान कब्जे की शिकायत मिलने पर इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएम व एसपी ने तीन थानों पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई की।
विज्ञापन

शनिवार को कूरेभार, हलियापुर व बल्दीराय में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम रवीश गुप्ता व एसपी शिवहरी मीणा ने फरियादियों की सुनवाई की। सुनवाई के पहले डीएम ने तीनों थानों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान मकान कब्जा की शिकायत मिलने पर डीएम ने ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रक्रिया में लाने का निर्देश दिया। भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व टीम से कराने को कहा। एक प्रकरण की दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मानवता से पेश आने का निर्देश पुलिस कर्मियों को दिया। समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें