फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा अतिथि गृह, भूमि पूजन

Thu, 07 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
टीपीनगर में गेस्ट हाउस की आधार​शिला रखने के बाद जयकारा लगाते विधायक, अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के ट्रांसपोर्टनगर में 17.63 करोड़ रुपये से अतिथि बनेगा। बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह व सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण की आधारशिला रखी। गेस्ट हाउस बनने से अतिथियों के ठहराव की दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अयोध्या निर्माण खंड को भवन निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर में 21240 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। विभाग की ओर से कार्यक्रम में विधायकों के साथ डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक ने भी भूमि पूजन करते हुए पहली ईंट रखी। कार्यदायी संस्था उमेशचंद्रा ने बताया कि अतिथि गृह में दो वीवीआईपी सूट, चार वीआईपी, 10 एक कक्षीय सूट, ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग रूम, वीआईपी वेटिंग रूम, मीटिंग हाल, एक डाइनिंग रूम एवं किचन सेट बनाए जाएंगे।
प्रथम तल पर वेटिंग रूम, वीआईपी वेटिंग रूम, अतिथियों के पीए ऑफिस, डोरमैट्री जिम, इंडोर गेम हाल बनाए जाएंगे। बाहर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 70 केवी का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष को नहीं बुलाया जाना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें