फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हरियाली बढ़ाने के लिए आज से हरित क्रांति महाअभियान

Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 वन विभाग की लंभुआ के शाहपुर की नर्सरी में तैयार पौधे। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए वन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एक से सात जुलाई तक हरित क्रांति महाअभियान चलेगा। इसमें पौधरोपण के साथ जनजागरूकता के कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अभियान में आम और सहजन भंडारा जैसे आयोजन कर लोगों को पर्यावरण से जोड़ा जाएगा। वन विभाग के कार्यक्रमों में विद्यार्थी, ग्रामीण, स्वयंसेवी संस्थाएं और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। विभाग का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी से जोड़ना है। अभियान की शुरुआत एक जुलाई को जयसिंहपुर रेंज स्थित सुभाष इंटर कॉलेज पलिया में पौधरोपण और वाद-विवाद प्रतियोगिता से होगी। दो जुलाई को कादीपुर के नरवारी, लंभुआ के पठखौली और कमरावां गांव में पौधरोपण के साथ आम और सहजन भंडारे होंगे। तीन से सात जुलाई तक जिले की विभिन्न रेंजों और गांवों में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर
परियोजना अधिकारी अभिनंदन प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षा कवच है। लोगों से पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिले को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें