फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में पोते की मौत, दंपती घायल

Sat, 20 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। पोते का इलाज कराने मेवापुर बाजार पहुंचे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर पांच घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के नसदपुर गांव निवासी लाल बहादुर सिंह शनिवार दोपहर अपने पांच वर्षीय पोते शुभांग सिंह की दवा कराने पत्नी पूनम सिंह के साथ बाइक से निकले थे। शुभांग अपनी दादी की गोद में बैठा था। मेवापुर बाजार में लाल बहादुर बाइक खड़ी करके उतर रहे थे, तभी मिट्टी से लदी ट्रॉली लेकर एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से पहुंचा और बाइक को रौंद दिया।


दुर्घटना में दादी की गोद में बैठा शुभांग उछल कर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि लाल बहादुर और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



उधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने मेवापुर बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई दिनों से क्षेत्र के पतजू पहाड़पुर गांव के पास से अवैध रूप से खनन करके मिट्टी जौनपुर भेजी जा रही है। दिनरात जेसीबी से खुदाई होती है। मिट्टी ढुलाई में 10 से 15 ट्रैक्टर लगे हैं। सूचना के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब पांच घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने मृतक शुभांग के पिता सत्यम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें