पारिजात वृक्ष की महाआरती में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। इंदिरा एकादशी पर मंगलवार शाम 6:30 बजे कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष) भगवान की महाआरती की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की। महाआरती का आयोजन पिछले कई वर्षों से प्रत्येक एकादशी पर कल्पवृक्ष सेवा समिति की ओर से किया जाता है। मंगलवार को महाआरती के मुख्य यजमान राजीव कुमार सिंह रहे। विधि-विधान से पूजा के बाद आरती की गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। आयोजन में समिति अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव के साथ सुदामा प्रसाद यादव, गोकुल श्रीवास्तव, सीताराम, केसरी, काशी प्रसाद, घनश्याम, आशीष, संजय, शिवम, शैलेश, विकास, कौशल सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। संवाद