फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू बीएससी के लिए मारामारी

Mon, 18 Jul 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बीएससी में सर्वाधिक मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। आवेदकों की सर्वाधिक संख्या बीएससी मैथ, बायो एवं कृषि के लिए है। ज्यादा संख्या को देखते हुए महाविद्यालय भी कट ऑफ मेरिट के हिसाब से छात्र-छात्राओं का प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन



जिले के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। बीएससी गणित, जंतु विज्ञान एवं कृषि विज्ञान में मेरिट काफी ऊंची है। सोमवार को केएनआईपीएसएस में नोटिस बोर्ड पर चस्पा मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड जमा रही।

प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन हाई मेरिट के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। छात्र-छात्राओं की सुविधा के मद्देनजर प्रत्येक दिन मेरिट के मुताबिक प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा संख्या बीएससी मैथ, बायो व कृषि विज्ञान की है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तलअत हुसैन नकवी ने बताया कि बीए में 2080, बीकॉम में 300, बीएससी बायो एवं मैथ में 480-480 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें