फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शिक्षकों से संवाद करेंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। प्राथमिक शिक्षा जागृति अभियान के तहत शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित शिक्षकों के संवाद कार्यक्रम में बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल व बेसिक शिक्षा मंत्री जिले के 211 प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने वाले हेडमास्टर से संवाद कर उनको प्रोत्साहित करेंगे। राज्यपाल व बेसिक शिक्षा मंत्री के आगमन की तैैयारी को लेकर सभागार में मंगलवार को तैयारियों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र के संयोजन में जिले के 211 प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने वालों व बेसिक शिक्षा विभाग के हेडमास्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्राथमिक शिक्षा जागृति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गोद लेने वालों व हेडमास्टरों के साथ संवाद करेंगी। उनके साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का जनपद आगमन होगा।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को देर शाम राज्यपाल के आगमन की तैयारी को रिहर्सल के साथ अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम स्थल पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन व शिवराज की अगुवाई में बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें