फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईपीएसएस की दो छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या के स्वर्ण शताब्दी वर्ष समाराेह का आयोजन मंगलवार को हुआ, जिसमें कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की दो छात्राओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में मोटे अनाज को बढ़ावा देने, मोटे अनाज से बनाए गए खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में 100 से अधिक महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एमएससी गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने अपने स्टाॅल लगाए।
प्राचार्य ने स्वयं स्टॉल पर उपस्थित होकर छात्राओं के हाथों से बनाए गए खाद्य पदार्थों को प्रस्तुत किया। छात्रा अंकिता यादव और खुशबू वर्मा ने प्रदर्शनी में रागी से बने लड्डू, बिस्किट, इडली व ढोकला का प्रदर्शन किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, कुलसचिव उमानाथ ने खाद्य स्टाॅलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मोटे अनाज से बनाए गए खाद्य पदार्थों की इस प्रदर्शनी में कॉलेज को प्रथम स्थान मिला, जिसके बाद छात्राओं को सम्मानित किया गया। टीम का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह व गृह विज्ञान संकाय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंविता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें