फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार माह से बंद पड़ा राजकीय नलकूप, किसान परेशान

Tue, 26 Nov 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के मनियारी गांव में खराब पड़ा राजकीय नलकूप।
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। विकास खंड कुड़वार के मनियारी ग्रामसभा में लगा राजकीय नलकूप पिछले चार माह से बंद पड़ा है। विभागीय कर्मियों को सूचना देने के बावजूद अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। राजकीय नलकूप के बंद होने से किसान निजी नलकूप से महंगे दामों पर सिंचाई करने को विवश हैं।
विज्ञापन

मनियारी गांव में पिछले चार माह से राजकीय नलकूप बंद है। किसी तरह से किसानों की धान की फसल हो गई। रबी के सीजन में गेहूं की बोआई के लिए पानी की आवश्यकता है। किसान महंगे दामों पर निजी नलकूप से मजबूरी में सिंचाई करवा रहे हैं। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन नलकूप नहीं चला। क्षेत्र के दर्जनों किसान इसी नलकूप के भरोसे सब्जी की खेती करते हैं। नलकूप सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
किसान राजेश कुमार, राकेश कुमार, हीरालाल, शकील, अबरार, नसीर आदि ने बताया कि नलकूप बंद होने से सिंचाई करने में बड़ी परेशानी हो रही है। निजी ट्यूबवेल से सिंचाई करना पड़ रहा है, जो कि बहुत महंगा पड़ता है। इसी तरह से पूरे भुलई व सरैया पूरे बिसेन में भी राजकीय नलकूप काफी समय से खराब पड़ा है। नलकूप विभाग के कर्मी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि कब तक चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन


जल्द ठीक होंगे नलकूप
नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश यादव ने बताया कि राजकीय नलकूप का मोटर खराब हो गया है। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। तकनीकी टीम भेज कर अन्य दोनों गांव के राजकीय नलकूपों की कमियां दूर कर सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें