फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएचसी के कूड़ेदान में मिलीं सरकारी दवाएं

Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पीपी कमैचा स्वास्थ्य केंद्र में कचरे में पड़ी दवाइयां। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
चांदा। प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को अस्पताल परिसर के कूड़ेदान में बड़ी मात्रा में माला-एन और छाया (परिवार नियोजन संबंधित) दवाएं पड़ी मिलीं। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लोगों ने इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी बताते हुए जांच की मांग की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरसी यादव ने बताया कि संभवतः किसी ने गलती से दवाएं फेंक दी होंगी। दवाएं कूड़ेदान तक कैसे पहुंची और इतनी मात्रा में क्यों फेंकी गईं, इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें