फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने समाप्त किया मंडी परिषद निर्माण कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन ने अमहट के मंडी परिषद में संचालित निर्माण शाखा को समाप्त कर दिया है। शाखा को समाप्त करते हुए उसे अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्घ कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी अयोध्या से संबद्ध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में हुए कैबिनेट के फैसले के बाद शासन ने आनन-फानन में जिले की मंडी निर्माण शाखा को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही कार्यालय व अधिकारियों-कर्मचारियों को अयोध्या जनपद के मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
यही नहीं जिले की तरह मंडल के अन्य जनपदों में स्थित मंडी निर्माण शाखा को शासन ने समाप्त कर उसे मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। आदेश आते ही जिले में कार्य कर रहे उप निदेशक निर्माण समेत अन्य कर्मचारियों ने अयोध्या जनपद में अपनी जॉइनिंग भी दे दी है।
विज्ञापन

जिले में स्थित मंडी के निर्माण कार्यालय से अभी तक जिले के साथ बाराबंकी जनपद का भी कार्य कराया जाता था। दोनों जिले का कार्य मंडी की निर्माण शाखा का कार्यालय यहीं से देखता था। कार्यालय टूटने के बाद अब बाराबंकी जनपद का कार्य भी अयोध्या मंडल के डिप्टी डायरेक्टर प्रशासनिक कार्यालय से ही देखे जाएंगे।
अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्ध किए गए जिले के उप निदेशक निर्माण पवन कुमार ने बताया कि जिले का कार्यालय तोड़कर अयोध्या से संबद्ध कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों ने अपनी योगदान रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें