फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श बनेगी जिला पंचायत की गोराबारिक गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के अमहट के गोराबारिक स्थित गौशाला आदर्श बनाई जाएगी। इसके मॉडल के रूप में तैयार करने की योजना है। रविवार को गोपाष्टमी पर गऊ का पूजन करने गौशाला पहुंचे डीएम ने इंतजाम देख उसे आदर्श बनाने का सुझाव जिला पंचायत को दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रविवार को गोपाष्टमी पर जिले भर में स्थित गौशालाओं पर गऊ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीयों व अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की गौशालाओं पर पहुंचकर गऊ का पूजन करते हुए उन्हें चना, गुड़, चारा आदि खिलाकर पानी पिलाया।
अमहट के गोराबारिक स्थित जिला पंचायत की गौशाला पर विधायक सूर्यभान सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स पहुंचे। विधायक सूर्यभान सिंह, डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने गौशाला के गऊ का पूजन मंत्रोच्चार के बीच किया।
विज्ञापन

गाय को तिलक लगाते हुए उसे चना, गुड़, केला, हरा चारा खिलाकर पानी पिलाया। विधायक व डीएम ने गोमाता के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए महत्व पर प्रकाश डाला। गौशाला/कांजी हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीएम व सीडीओ ने व्यवस्था की सराहना की।
डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह को इस गौशाला को आदर्श के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि इसे जल्द ही मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें