फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों के सामान जब्त

Thu, 25 Sep 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के गोलाघाट पर गुमटी हटवाते नगर पालिका कर्मी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में बुधवार को नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों के सामान जब्त किए गए।
विज्ञापन

साथ ही तीन लोगों से नौ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि शहर के व्यस्ततम स्थलों पर भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान संयुक्त रूप से चलाया गया। कोतवाली नगर से गभड़िया की ओर बायीं पटरी पर अभियान चलाया गया। वापसी में गभड़िया से सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज चौराहा, तहसील गेट, बस स्टेशन से गोलाघाट तक अभियान चलाकर सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। वापसी में चौक, घंटाघर, शाहगंज चौराहा से तिकोनिया पार्क तक सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई व जुर्माना भी किया गया। अभियान में उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें