फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीएसटी घटने से सस्ती हुईं वस्तुएं, किराना कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
शहर के चौक इलाके में किराना की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : शहर के चौक इलाके में किराना की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शारदीय नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरों पर अमल शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं को एक किलो देसी घी पर 39 रुपये तो 20 रुपये वाले टूथपेस्ट पर सवा दो रुपये की बचत होने लगी है। यही नहीं दाल के दामों में भी करीब 10 रुपये प्रति किलो की राहत मिलना शुरू हो गई है। इससे खासकर किराना कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से दैनिक उपयोग की वस्तुएं 10 फीसदी के आसपास सस्ती हुई हैं। इससे खरीदारी करने निकले उपभोक्ताओं का बजट संतुलित होने की उम्मीद बढ़ी है। व्यापारी भी जीएसटी स्लैब घटने से व्यापार बढ़ने की उम्मीद में हैं। हालांकि उनमें अभी नई दरों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
खरीदारी में लोगों की बढ़ी दिलचस्पी
जीएसटी की दरें कम होने से उत्पादों के दामों में गिरावट आने लगी है। रोजमर्रा की वस्तुएं करीब 10 फीसदी तक सस्ती होने से लोगों का बाजारों की तरफ झुकाव बढ़ने लगा है। व्यापार भी रफ्तार पकड़ेगा। पुराने माल को लेकर व्यापारी टैक्स कटौती को लेकर संशय में न रहें। उन्हें नुकसान पर वापसी मिलेगी - हिमांशु मालवीय, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन

किचन का सामान हुआ सस्ता
जीएसटी स्लैब घटने से आम आदमी को 10 से 12 फीसदी तक दामों में राहत मिली है। इससे किचन का सामान सस्ता हो गया। अब एक किलो अरहर की दाल में करीब 10 रुपये किलो की बचत होगी। देसी घी के भाव भी 40 रुपये तक सस्ते हो गए हैं। नई दरों से मेवे, तेल, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट व बिस्किट के दाम भी कम हुए है। - कुलदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच।
उपभोक्ता के साथ व्यापारी भी गदगद
जीएसटी की दरें कम होने से उपभोक्ता के साथ ही व्यापारी भी खुश हैं। बड़ी कंपनियां वस्तुओं के रेट बढ़ा रही हैं। इससे बाजार पर टैक्स कम होने के बावजूद प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भाव कम होने से त्योहारी सीजन में बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। - आनंद पांडेय, नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन

वस्तु पुराना भाव नया दाम
मक्खन (500 ग्राम) 305 286.7
देशी घी (एक किलो) 650 611
चॉकलेट (60 ग्राम) 110 103.6
बिस्किट (800 ग्राम) 100 94
पानी बोतल 15 14
टोमैटो कैचअप (एक किलो) 150 141
शैंपू (175 एमएल) 149 132.91
हेयर ऑयल (100 एमएल) 68 60.52
(नोट- सभी सामग्रियों के दाम रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें