फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती उफान पर, 15 हजार आबादी की बढ़ी चिंता

Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज क्षेत्र में गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से हो रही कटान। संवाद
विज्ञापन
धनपतगंज/सुल्तानपुर। जिले के मैदानी इलाकों में हुई बारिश से गोमती नदी उफान पर है। दो दिनों में नदी का जलस्तर करीब पांच फीट बढ़ने से धनपतगंज क्षेत्र के तराई गांवों से लेकर शहर के सीताकुंड धाम तक पानी बढ़ने का संकट गहराने लगा है। कोलिया और बगियवा में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन


नदी की धारा अब आबादी की ओर बढ़ रही है। बगियवा के भगला में पानी भरने से ग्रामीणों के खेतों और मवेशियों के लिए चारा लेने जाने का रास्ता प्रभावित हुआ है। जज्जौर, कोलिया, बगियवा, जासरपुर और मिश्राने सहित आसपास के गांवों की 15 हजार आबादी पर जलभराव का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ कोलिया, बगियवा और जासरपुर के आसपास कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है। बगियवा निवासी पंडा यादव और अभय राज ने बताया कि अभी पानी बस्ती तक नहीं पहुंचा है, लेकिन भगला में पानी भर गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण वर्ष 2008 की बाढ़ को याद कर सहमे हुए हैं। उस समय गोमती की कटान में बगियवा का आधा हिस्सा नदी में समा गया था। बड़ी संख्या में परिवारों को गांव से पलायन करना पड़ा था। वर्तमान में नदी की मुख्य धारा आबादी से 15 मीटर दूर बताई जा रही है। अमऊ निवासी उमाकांत शुक्ल ने बताया कि अभी पानी ज्यादा ऊपर नहीं आया है, लेकिन बारिश और जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें