फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती उफनाई, तराई में मंडाराया बाढ़-कटान का खतरा

Fri, 04 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज क्षेत्र में उफनाई गोमती नदी। संवाद
विज्ञापन
धनपतगंज। लगातार बारिश और पानी छोड़ने के बाद गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। धनपतगंज के तराई इलाके में नदी उफनाने से जासरपुर, कोलिया और बगियवा में खेतों तक पानी पहुंच गया है। कई जगहों पर तेज धार से कटान शुरू होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, बगियवा के पश्चिमी और दक्षिणी छोर तक पानी फैलने से धान सहित दूसरी फसलों के डूबने का खतरा है। गोमती नदी के बढ़ते पानी ने तराई क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बगियवा निवासी उमेश यादव ने बताया कि खेतों में पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। चारा लाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। केशराम यादव के मुताबिक जलस्तर और बढ़ा तो गांव तक पहुंचने वाले रास्तों पर संकट गहरा सकता है।

कटान ने बढ़ाई चिंता
कोलिया में नदी किनारे के खेत कटान की जद में हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि पानी और बढ़ा तो खेतों का बड़ा हिस्सा नदी में समा सकता है। लंबे समय तक जलभराव रहने से गंदगी और दूषित पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीण अपने स्तर से बचाव की तैयारी में जुटे हैं। उनका कहना है कि नदी के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी कर संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


सीताकुंड धाम में शनि मंदिर तक पहुंचा पानी
सुल्तानपुर। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर का असर सीताकुंड धाम में दिखने लगा है। नदी का पानी शनि देव मंदिर परिसर तक पहुंच गया है। गोमती मित्र मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि जलस्तर इसी गति से बढ़ा तो अगले दो दिनों में पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच सकता है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे है।

अभी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे
मौजूदा जलस्तर 81.59 मीटर
अलर्ट का जलस्तर- 83.73 मीटर
खतरे का निशान- 84.73 मीटर

मानक 289.7 मिली के सापेक्ष तीन साल में अगस्त में हुई बारिश
वर्ष-2024-216 मिलीलीटर
वर्ष-2025-278.6 मिलीलीटर
वर्ष-2026-259.4 मिलीलीटर


जिले में बाढ़ जैसी स्थिति अभी नहीं
दैवी आपदा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गोमती नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से तीन मीटर से ज्यादा नीचे है। निचले हिस्से के लोगों को सतर्क किया गया है। बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। रोज संबंधित ग्राम प्रधानों व लेखपालों से नदी के जलस्तर की जानकारी ली जा रही है।

धनपतगंज क्षेत्र में उफनाई गोमती नदी। संवाद

धनपतगंज क्षेत्र में उफनाई गोमती नदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें