फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मां दुर्गा का हुआ नेत्र पूजन, खुल गए कपाट

विज्ञापन
मां जगदंबा की प्रतिमा के नेत्र पूजन की तैयारी करते समिति के पदा​धिकारी। - फोटो : मां जगदंबा की प्रतिमा के नेत्र पूजन की तैयारी करते समिति के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। पूजा पंडालों में स्थापित माता रानी का सोमवार देर शाम नेत्र पूजन किया गया। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर पूजा पंडालों के कपाट आमजन के लिए खोल दिए गए। माता रानी के विविध रूपों की प्रतिमाएं महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। पूजा समितियों के पदाधिकारी पंडालों के निर्माण कार्य और उसकी सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर भर के 130 पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शहर में महोत्सव की रंगत विजयदशमी से दिखेगी।
विज्ञापन

चार धाम व महाकुंभ की थीम पर सजे पंडाल
दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार चार धाम व महाकुंभ जैसे थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष राजदेव शुक्ल ने बताया कि शहर के बाटागली स्थित पार्वती माता पूजा समिति का 50 वां वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां चारों धाम की थीम पर गुफा बनाई गई है। वहीं, चौक स्थित सरस्वती माता पूजा समिति ने पर्यावरण पर आधारित पंडाल बनाया है। कुड़वार तिराहे पर मां सिद्धिदात्री के पंडाल को महाकुंभ की थीम पर सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें