सुल्तानपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर स्थानीय रेलवे हेल्थ यूनिट की ओर से बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क समेत सेफ्टी किट दी गई। इस दौरान उन्हें बचाव की जानकारी भी दी गई।
बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों में हेल्थ यूनिट की ओर से रेलवे कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने व सेनेटाइजर की सेफ्टी किट दी गई। रेलवे हेल्थ यूनिट के चिकित्सक डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।
सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता ने बताया कि रेलवे हेल्थ यूनिट की ओर से आरक्षण व अनारक्षित काउंटर समेत अन्य कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, दास्ताने व सेनेटाइजर दिया गया।
कोरोना से खुद को को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, इस बारे में जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सीएमआई ज्योति स्वरूप, सीएचआई जितेंद्र सिंह, ओटी सहायक सुबोध सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।