सुल्तानपुर। शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपर जिला जज राकेश ने मेजर ध्यानचंद की खूबियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह ने किया।
इस दौरान जिला संयोजक शिवनारायन, विभाग संयोजक डॉ. जेपी सिंह, सह नगर संयोजक रविंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, अजीत सिंह, अरविंद सिंह, मौसम गुप्ता, सुमन सिंह मौजूद रहे।