फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर श्रद्धाभाव से पूजी गईं कन्याएं

Wed, 05 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में चैत्र रामनवमी पर हवन करते श्रद्धालुजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र रामनवमी का पावन पर्व बुधवार को हवन-पूजन के बीच मनाया गया। देवी मंदिरों पर रामनवमी के दिन सुबह से ही हवन में आहुतियां दी गईं और प्रसाद बांटा गया। नौ दिन व्रत रखने वालों ने कन्या भोजन करवाया। दोपहर बाद मंदिरों पर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ। कई स्थानों पर शाम को भंडारा भी लगाया गया। 
विज्ञापन


जिले में चैत्र रामनवमी पर्व पर बुधवार को सुबह से ही देवी मंदिरों पर भीड़ उमड़ी। सुपर मार्केट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, नयना माता मंदिर, शाहगंज स्थित प्राचीन मां काली मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर सुबह से सामूहिक हवन का कार्यक्रम हुआ। मंदिरों पर कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद बांटा गया।

दोपहर बाद राम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शाम को कई स्थानों पर भंडारा भी लगा। वहीं लोहरामऊ के देवी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक विविध आयोजन हुए। यहां दिन भर हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने दान देकर पुण्य अर्जित किया। लंभुआ के जनवारी नाथ धाम पर भी दिन भर हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन


चांदा में चैत्र रामनवमी पर बुधवार को नगर पंचायत कोइरीपुर  में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह हो रहे हवन-पूजन व भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी व अन्य  हिंदू संगठनों के साथ ही विधायक देवमणि दुबे ने भी प्रतिभाग किया।

नगर पंचायत चौक में आयोजित जन सभा में विधायक ने कहा की रामनवमी के साथ ही राम राज्य की परिकल्पना साकार रूप लेती दिख रही है। इस मौके पर विनोद मिश्र, संजय शुक्ल,  कैलाश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

चैत्र रामनवमी के दिन योगी आदित्यनाथ ने  हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की थी। बुधवार को हिंयुवा के पदाधिकारियों ने रामनवमी पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। वाहिनी के मंडल प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटकर उनके जल्द ठीक होने की कामना की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, जितेंद्र गुप्त, कन्हैयालाल, संजीव गुप्त आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें