फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्राएं बनीं एसडीएम और थानेदार

Sun, 28 Sep 2025 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बाजारशुकुल थाने में एक दिन की अ​धिकारी बन जनसुनवाई करती छात्रा। स्त्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम हुए। महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न आयोजन किए गए।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीडीओ सूरज पटेल ने कहा कि हर बेटी को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं ने पिंक रैली निकाली, जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कौशल विकास केंद्र टिकरिया में कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट कैंप आयोजित हुए। मुसाफिरखाना थाने में छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली का नजदीकी अवलोकन किया। जामों में छात्रा कशिश को एक दिन की एसडीएम और फुरसतगंज में महिमा यादव को थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भादर में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें