कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्राओं के सवालों का जवाब देते डीएम।
सुल्तानपुर। मिशन शक्ति के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने डीएम कुमार हर्ष की मौजूदगी में लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हिंसा आदि से जुड़े सवाल पूछे।
जीआईसी, जीजीआईसी व महिला खिलाड़ियों ने सीडीओ अंकुर कौशिक से अपनी समस्याओं व कॅरिअर से जुड़े सवाल पूछे। कक्षा 12 की छात्रा सलोनी जायसवाल ने घरेलू हिंसा से जुड़ा सवाल पूछा। डीएम ने महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पाॅवर लाइन व 112 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। छात्रा कीर्ति पांडेय, चांदनी चतुर्वेदी, श्रेया कुमारी, हाॅकी खिलाड़ी संजना आदि ने भी सवाल पूछा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने महिला कल्याण की ओर से संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर सूचना अधिकारी डाॅ. धीरेंद्र कुमार, सुनीता चौरसिया, मंयक पटेल, रेखा गुप्ता, सरोज यादव आदि मौजूद रहे।