फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली छात्रा

Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। इंटरमीडिएट की छात्रा का शव फंदे पर लटकता हुआ उसके कमरे में पाया गया। संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत खुशी (17) निवासी कालू का पुरवा शनिवार की रात खाना खाकर सो गई थी। सुबह जब सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था, खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन



परिजनों ने मामले की सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौके दरवाजा तोड़वाया तो छात्रा की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। खुशी के पिता नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें