फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेल भेजी गई पुलिस अभिरक्षा से फरार युवती

Fri, 07 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। पुलिस को चकमा देकर महिला थाने से भागने वाली अंजली उर्फ अंतिमा को पुलिस ने अंबेडकरनगर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के लोकापुर गांव की वृंदा यादव मंगलवार को विजेथुआ महावीरन में हनुमान जी का दर्शन करने आई थीं। तभी उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया गया था। बैग में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने की चेन व 50 हजार नकद थे। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस ने मामले में अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर की अंजली उर्फ अंतिमा को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 20,500 रुपये बरामद किया था।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ही आरोपी को जिला मुख्यालय पर स्थित महिला थाने भेज दिया था। बुधवार को कोर्ट जाने के पहले आरोपी युवती पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे अंबेडकरनगर में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें