फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वॉलीबाॅल में जीआईसी पिपरी व बेसिक शिक्षा की टीम ने जीते मैच

Tue, 15 Aug 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 सुल्तानपुर के एमजीएस इंटर कॉलेज में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एमजीएस इंटर कॉलेज में सोमवार को बालिका वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में जीआईसी पिपरी की टीम ने केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया। सब जूनियर में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की बालिका वर्ग की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका उद्घाटन एमजीएस प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप प्रधानाचार्य विचित्र वीर सिंह मौजूद रहे।
सीनियर वर्ग में रामकली बालिका इंटर कॉलेज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी ने प्रतिभाग किया। फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी ने केश कुमारी राजकीय इंटर कॉलेज को हराया। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी की संगीता, अनीता, सुनीता यादव और केश कुमारी की ओर से सुषमा, सायरा बानो आंचल गौड़ ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा मार्ग, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी पिपरी व बेसिक शिक्षा विभाग की टीम शामिल रही। फाइनल मैच में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हराया। बेसिक की ओर से शुभी पांडेय, सोनल, सानिया, जरीना, तरन्नुम और केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से सेजल, चांदनी, दीपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका रामजीत, प्रदीप यादव, मुनेंद्र मिश्रा ने निभाई। राजेश कुमार कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, ओमप्रकाश कनौजिया, दीपक सिंह, डॉ. अजय सिंह, रमेश वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, बलराम, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें